Live Khabar 24x7

Big Breaking : कांग्रेस का एक और बड़ा एक्शन, हलधर साहू को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्काषित, जानें क्या है वजह?

November 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : कांग्रेस ने एक और बड़ा एक्शन लिया हैं। दरअसल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने हलधर साहू को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। मलकीत सिंह गैदू ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया हैं।

जारी आदेश में कहा गया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में 59 – संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूध्द पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हलधर साहू को आज दिवस 18 नवम्बर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all