Live Khabar 24x7

Buddha Purnima 2023 : बुद्ध पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त और कितने समय से शुरू होगा राहुकाल

May 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Buddha Purnima 2023 : आज शुक्रवार को वैशाख माह पूर्णिमा तिथि है। इसे बैसाखी पूर्णिमा तथा पीपल पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूरे दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र रहेंगे। आज रात्रि को उपछाया चंद्रग्रहण भी होगा जो भारत में नहीं दिखाई देगा। वही आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं।

शुभ मुहूर्त

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.17 बजे से 9.11 बजे तक एवं दोपहर 12.44 बजे से 1.38 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 8.17 बजे से 9.11 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.38 बजे से 2.31 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.24 बजे से 4.18 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सायं 5.11 बजे से 6.05 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.38 बजे से 5.18 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10.37 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज रात लगेगा पहला चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 5 मई को रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा। जो आधी रात को यानी 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा।

खगोल विज्ञानियों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के ज्यादातर हिस्से, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत,अटलांटिक,अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। जहां तक भारत में इस चंद्र ग्रहण के दिखाई देने का मामला है तो ज्यादातर खगोल शास्त्र के जानकारों और हिंदू पंचांग की गणनाओं के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन टाइम एंड डेट डॉट काम के अनुसार भारत के कुछ हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है।

 

RELATED POSTS

View all

view all