Earthquake : अरुणाचल प्रदेश में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
November 20, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Earthquake : अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ये झटके इतने तेज थे कि लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल गए। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज यानी सोमवार दोपहर 1ः48 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है।
बताया जा रहा है कि भूकंप आने के बाद लोग डर कर अपने घरों और दफ्तर से बाहर भागने लगे। फिलहाल अब तक कि जो जानकारी है। उसके अनुसार किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन भूकंप आने को लेकर लेकर लोगों के चेहरे पर जरूर डर देखा जा रहा है।
नेपाल और महाराष्ट्र में भी कांपी धरती
वहीं आज सुबह तड़के महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.5 माफ़ी गई। राहत वाली बात रही कि जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही नेपाल में भी 16 घंटे पहले तेज भूकंप आया।
RELATED POSTS
View all