Live Khabar 24x7

Wrestlers Protest Update : बजरंग पूनिया ने लोगों से मांगा समर्थन, ट्विटर के जरिए की अपील, पहलवानों ने कहा- न्याय नहीं मिलने पर वापस कर देंगे मेडल

May 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Wrestlers Protest Update : जंतर-मंतर पर देश के कई पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक वे धरना देते रहेंगे। अगर उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला तो वे अपने ओलंपिक, एशियाई खेलों के पदक और पुरस्कार सरकार को वापस लौटा देंगे। इन पुरस्कारों में बजरंग, साक्षी मलिक को मिला देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री भी शामिल है।

Read More : Wrestlers Protest : धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, पीएम मोदी पर उठाया सवाल…

देश के नाम कई पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया ने आज एक भावुक ट्वीट किया। इसके जरिए उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा है कि हम देश के गर्व के लिए लड़ते हैं और आज हम विजेताओं के सम्मान में लड़ रहे हैं। हमारा समर्थन करें। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धरने पर बैठे सभी पहलवानों को ऐतिहासिक पदक जीतते हुए दिखाया गया है।

बृजभूषण ने भी दिया बयान
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर ताजा बयान जारी किया है। बृजभूषण ने कहा कि उन्हें किसी से कोई द्वेष या बैर नहीं है। वह समाज कल्याण और खिलाड़ियों का भविष्य सुधारने का काम कर रहे हैं। वह अपना काम करते रहेंगे और उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है।

 

RELATED POSTS

View all

view all