Live Khabar 24x7

Horoscope Today 21 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

Horoscope Today 21 Nov 2023 : ज्योतिषियों की मानें तो आज 21 नवंबर 2023, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कई राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृषभ : व्यावसायिक स्थिति मध्यम क्योंकि अस्थिरता बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन: भाग्य पर भरोसा करके कोई काम नहीं कर सकते हैं क्योंकि पूरा-पूरा भाग्य साथ नहीं देगा। मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति, ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार रुक-रुककर आगे बढ़ता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला: भावुक होकर निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यावसायिक स्थिति मध्यम है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: धन हानि के संकेत हैं। बचकर पार करें। कुटुम्बों से ना उलझिए। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी सही चलता रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: मन नकारात्मक सोच में डूबा रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी ठीक रहेगा। गणेशजी को प्राणाम करते रहें।

मीन: प्रेम में दूरी, बच्चों के सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। नीली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all