Live Khabar 24x7

Stock Market : शेयर बाजार में आई बहार, सेंसेक्स में 250 अंकों का उछाल, निफ्टी 19800 के करीब

November 21, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर थम गया है। आज शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला है। BSE करीब 250 अंक ऊपर 65870 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 65 अंकों की उछाल के साथ 19750 के पार निकल गया है।

Read More : Stock Market Today : गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 109 अंक टूटा, निफ्टी 19700 के करीब…

टॉप गेनर और लूजर स्टॉक
एनएसई पर 1399 स्टॉक हरे निशान पर और 607 स्टॉक लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं सेंसेक्सपैक में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। दूसरी तरफ लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर के स्टॉक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all