Live Khabar 24x7

छ.ग. BJP प्रतिनिधिमंडल ने की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, जगदलपुर-रावघाट परियोजना पर हुई चर्चा, जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य

May 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से BJP प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पांडे ने मुलाकात की। इस दौरान लंबित जगदलपुर-रावघाट परियोजना पर चर्चा की गई। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 140 किलोमीटर जगदलपुर-रावघाट परियोजना निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने की सहमति दी।

BJP

भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री को गणेश जी की प्रतिमा भेंटकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सुकमा प्रभारी सुधीर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो बस्तर जिला शैलेंद्र भदौरिया भी उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all