Live Khabar 24x7

Big News : सेना भर्ती कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में भगदड़, 37 अभ्यर्थियों की मौत…

November 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

Big News : कांगो रिपब्लिक के एक मिलिट्री स्टेडियम में भगदड़ मच गई। इस घटना में कम से कम 37 लोग मारे गए हैं। बताया गया कि युवाओं की बड़ी भीड़ सैन्य भर्ती कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई और 37 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते से सैन्य भर्ती चल रही है, जिसमें हर दिन भर्ती केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस भर्ती कार्यक्रम के दौरान हर दिन करीब 700 लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे, जबकि सिर्फ 1500 लोगों की ही भर्ती होने वाली थी।

Read More : Big News : पांच हाथियों की मौत, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप

प्रधान मंत्री कार्यालय की क्राइसिस यूनिट ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है, कि “आपातकालीन सेवाओं ने फिलहाल बताया है, कि इस हादसे में 37 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं।” हालांकि, फिलहाल पता नहीं चल पाया है, कि भगदड़ मचने की वजह क्या है, लेकिन स्थानीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all