Live Khabar 24x7

CG News : सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, DA में 4% बढ़ोतरी का जल्द होगा ऐलान, EC ने दी अनुमति

November 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की महंगाई भत्ता की मांग जल्द पूरी होने वाली है। निर्वाचन आयोग से महंगाई भत्ता बढ़ोतरी की जो अनुमति मांगी गई थी, इलेक्शन कमीशन ने अनुमति दे दी है।

इस बाबत निर्वाचन आयोग ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाली को सूचना दे दी है। निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद अब जल्द ही राज्य सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता में 4% बढ़ोतरी का आदेश जारी हो सकता है।

अनुमति आदेश, कर्मचारियों को अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ

RELATED POSTS

View all

view all