Live Khabar 24x7

CG News : बुझ गए एक ही घर के दो चिराग, तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

November 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा। CG News : तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों के डूबने से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों बच्चें एक ही घर के हैं। दोनों बच्चों की उम्र 13 साल बताई जा रही। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर की है। घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंची है। अभी तक दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बताया जा रहा कि दोनों बच्चे घर पर बिना बताए नहाने तालाब पहुंचे थे। बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर ही पड़े हैं। कुछ बच्चों ने डूबते बच्चों को देख लोगों को जानकारी दी। घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस व डायल 112 की टीम में मौके पर पहुंची हैं गोताखोरों की मदद से डूबे हुए बच्चों को खोजा जा रहा है। फिलहाल बच्चों की तलाश जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all