Punjab : गुरुद्वारे में निहंग सिखों और पुलिस के बीच झड़प, 1 पुलिसकर्मी की मौत…
November 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के कपूरथला से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के एक गुरुद्वारे में निहंग सिख ने गोलीबारी कर दी जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसवाले घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक ये गोलीबारी गुरुद्वारे के स्वामित्व को लेकर हुई। घालय पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला के श्री अकाल बुंगा गुरुद्वारे में पुलिस और निहंग सिखों के एक ग्रुप के बीच झड़प के बाद ये गोलीबारी की घटना हुई। मृतक कांस्टेबल की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई। ये पुलिसकर्मी सुल्तानपुर लोधी पुलिस थाने में तैनात था। इससे पहले साल 2020 में निहंग प्रदर्शनकारियों ने पटियाला में एक पुलिस अधिकारी का उस वक्त हाथ काट दिया था जब वो कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रहा था।
RELATED POSTS
View all