Live Khabar 24x7

Share Market Closing : चौथे दिन फ्लैट बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को हुआ 56,000 करोड़ का फायदा

November 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 5.43 अंक यानी (0.0082%) की गिरावट के साथ 66,017.81 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) 9.85 अंक यानी (0.050%) गिरकर 19,802.00 अंकों पर बंद हुआ है।

इसमें इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.16 फीसदी की तेजी रही। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और विप्रो (Wipro) के शेयर करीब 0.49% से लेकर 1.05% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

इसमें भी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का शेयर सबसे अधिक 1.75% टूटकर बंद हुआ। वहीं लर्सन एंड टुब्रो (L&T), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर करीब 0.55% से लेकर 1.11% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

निवेशकों को जमकर हुआ प्रॉफिट

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 नवंबर को बढ़कर 328.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 22 नवंबर को 327.89 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 56,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।

 

RELATED POSTS

View all

view all