Live Khabar 24x7

Accident : ट्रैक्टर की ट्राली पलटी, 5 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल

November 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

सिरसा। Accident : हरियाणा के सिरसा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां के रूपावास गांव के पास देर रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए। बताया जा रहा हैं है कि सभी गोगामेड़ी जा रहे।

Read More : Big Accident : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सामने आई हादसे की वजह…

मिली जानकारी के अनुसार घायलों को पहले नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की सहायता से भेजा गया। वहां डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर होते देख उन्हें सिरसा के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली में 40 लोग सवार थे।हादसे की वजह ट्रैक्टर ट्रॉली के हुक की पिन निकलना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चोपटा थाना पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद सिरसा से एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

RELATED POSTS

View all

view all