Live Khabar 24x7

Horoscope Today 25 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Horoscope Today 25 Nov 2023 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 25 नवंबर, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। जहां कुछ राशियों को करियर में सफलता मिलेगी, तो वहीं कुछ राशियों का परिवार के साथ वाद-विवाद हो सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य ठीक -ठाक, सिर दर्द थोड़ा परेशान कर सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्राणाम करते रहें।

Read More : Horoscope Today 24 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

कर्क: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय, स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान ठीक-ठाक, एक अच्छा समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह: यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। शादी-ब्याह तय हो सकता है। शुभता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे या यह कहा जाए कि शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम , प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: लिखने-पढ़ने के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, नव प्रेम का आगमन संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

कुंभ: अपनों का साथ होगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यापारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: धन आगमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all