Live Khabar 24x7

Crime : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये की चोरी, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार, ASP पीताम्बर पटेल ने किया मामले का खुलासा

November 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Crime : राजधानी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने माना थाना क्षेत्र के सिद्धी विनायक कालोनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया हैं। ASP पीताम्बर पटेल ने बताया कि सिद्धी विनायक कालोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Read More : Crime : राजधानी पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, नगदी समेत 35 लाख 80 हजार रूपए के सामान जब्त

बताया गया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम फातिमा बीबी एवं यास्मीन बीबी हैं। ये दक्षिण 24 परगना पश्चिम बंगाल के निवासी। इन महिला आरोपियों को पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण 24 परगना स्थित ग्राम बांसरा से गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी रकम 3 लाख 50 हजार रूपये, चांदी की 1 जोड़ी पायल, ट्राली बैग और घटना में प्रयुक्त 2 मोबाईल फोन किया जब्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 354/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all