Live Khabar 24x7

Big News : आफत बनी बेमौसम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 20 की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

November 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

गांधीनगर। Big News : गुजरात में इन दिनों बेमौसम बरसात का कहर जारी हैं। वहीं बिजली गिरने की घटनाओं में 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने आज (सोमवार) यह आंकड़ा जारी किया हैं। गुजरात के दाहोद में सबसे ज्यादा चार लोगों की जान गई। वहीं भरूच में तीन, तापी में दो और अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोताड, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, सबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Read More : Big Breaking : पुलिस को आया फोन, कॉलर बोला- एकता नगर में छुपे हैं 3 आतंकी, मचा हड़कंप…

 

घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल में लिखा कि, गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने से कई लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी अपूरणीय क्षति के लिए मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है ।

RELATED POSTS

View all

view all