Live Khabar 24x7

CG News : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, आईईडी ब्लास्ट में शामिल 3 माओवादी को किया गिरफ्तार, कई विस्फोक सामग्री जब्त

November 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

विजय पचौरी, प्रेम कुमार तिवारी, दंतेवाड़ा। CG News : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल सर्चिंग अभियान के दौरान परलगट्टा एवं बडे़पल्ली के जंगल में 3 माओवादी को गिरफ्तार किया हैं। जिसमें से 2 नाबालिक बताए जा रहे है। बताया जा रहा हैं कि, ये सभी सुरक्षा बलों पर फायरिंग और आईईडी ब्लास्ट करने के आरोपी थे।
बताया गया कि कुछ दिन पहले सर्चिंग से वापस आ रहे सुरक्षा बलों पर माओवादियों द्वारा अवैध स्वचालित हथियारों से फायरिंग किया गया। जिसके जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से माओवादी जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। इसके आलावा माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 1 जवान गंभीर घायल हुआ था। उक्त घटना में शामिल माओवादीओ उपस्थिति की सूचना परआज फिर से सर्चिंग की गई। जिसमें आरोपियों को धाराबोचा गया।
https://livekhabar24x7.com/cg-news-d-a-v-two-day-cluster-level-sports-co/
 पकड़े गए माओवादियों से बारिकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त फायरिंग एवं आईईडी ब्लास्ट के अपराध में शामिल होना बताया गया। साथ ही उनके कब्जे से 1 नग टिफिन बम, डेटोनेटर वायर बम, 7 नग टाइगर बम फटाका, 5 मीटर बिजली वायर लाल रंग का, 4 नग लोहे का सरिया जब्त किया गया हैं।

RELATED POSTS

View all

view all