Live Khabar 24x7

CG Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

November 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Weather Update : प्रदेश में फिर मौसम का मिजाज बदला गया है। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रीय चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कबीरधाम, राजनांदगांव, मुंगेली और बेमेतरा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और ओला गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की जानकारी मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से ऊपरी क्षोभमंडल तक एक अक्ष (axis) के रूप में स्थित है, इसके प्रभाव से एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

किसानों की फसल को नुकसान

इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान की कटाई मिजांई का काम जोरों पर है। मौसम बदलने से किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है। बिलासपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। बूंदाबादी भी हो रही है। इसके चलते ठंड बढ़ी हुई ह।

खैरागढ़ जिले में भी आज मौसम ने अचानक करवट ली है। सुबह से ही हो रही अचानक बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। किसान अपने फसल को नहीं बचा पाए। किसान बताते हैं कि कटा हुआ धान खेतों में रखा है, जिसका नुकसान होना तो तय है और कटे हुए धान में अंकुर उग जाएंगे, वहीं गेहूं की बोई हुई नई फसल का सड़ना भी लगभग तय है। वहीं अब किसानों ने शासन प्रशासन की ओर मदद भरी निगाहों से देखना शुरू कर दिया है।

कल भी होगी बारिश

प्रदेश में कल यानी 29 नवंबर को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

RELATED POSTS

View all

view all