Live Khabar 24x7

CG News : मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

November 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

भिलाई। CG News : दुर्ग स्टेशन होते हुए भिलाई से डोंगरगढ़ की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन पर एक अज्ञात युवक चढ़ गया। इस दौरान हाई टेंशन लाईन के सम्पर्क में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला दुर्ग के समीप रसमड़ा स्टेशन का है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी और अंजोरा चौकी पुलिस पहुंच गई। युवक का शव मालगाड़ी इंजन के पेंटोग्राफ में फंसा था जिससे बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all