Crime : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 फरार आरोपी गिरफ्तार
November 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Crime : थाना कोतवाली क्षेत्र के शैलेन्द्र नगर में सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रूपये की हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। बता दे कि कुछ दिन पहले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 महिला आरोपी सहित कुल 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपी उड़ीसा के निवासी हैं।
बता दे कि घटना के मुख्य आरोपी संजय चौहान उर्फ संजय कुम्हार, वृंदावन सोना उर्फ पिंटू और उदय बरिहा फरार थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इसमें आरोपी संजय चौहान आदतन चोर हैं। जो पहले भी नकबजनी के कई मामलों में जेल जा चुका हैं। फरार आरोपियों के कब्जे से 1,96,000/- रूपये जप्त किया गया है।
पूर्व में गिरफ्तार के 2 महिला सहित कुल 3 आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी रकम 1,65,000 रूपये, 522 ग्राम सोने के जेवरात तथा 3 किलो 341 ग्राम चांदी के जेवरात जप्त किया गया है। इसके आलावा आरोपी पूजा कुम्हार के एफ.डी. खाता से एक लाख रूपये को फ्रिज किया गया था।
Raipur Crime : राजधानी में अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव देसी मदिरा ‘मसाला’ जप्त
पूछताछ में आरोपी सूरज सोना ने बताया कि चोरी करने के पहले मकान की रेकी की गई थी। जिसके बाद वे उसके पिता सुनील सोना उर्फ बिलवा तथा संजय चौहान तीनों मिलकर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी का तोड़कर आलमारी में रखें नगदी रकम व सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गए। चोरी की नगदी रकम व सोना चांदी के जेवरात के कुछ हिस्से को सूरज सोना व उसका पिता सुनील सोना उर्फ बिलवा अपने घर में रखें थे।
RELATED POSTS
View all