Live Khabar 24x7

खबर का असर : दंतैल हाथी की मौत मामले में वन विभाग ने की कार्रवाई, विद्युत विभाग के जेई पर मामला दर्ज

November 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

कोरबा, रितेश गुप्ता। कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र के पनगवां जंगल में झूलते हाईटेंशन तार के करंट से दंतैल हाथी की मौत पर अपराध दर्ज हुआ है। बता दे कि Livekhabar24X7 ने मामला सामने आने पर प्रमुखता से खबर प्रसारित किया था। और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही थी। जिसके बाद सबसे पहले विद्युत वितरण विभाग के उप अभियंता (जेई) के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए पीओआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

प्रारंभिक जांच के आधार पर इस अपराध के लिए वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 51, 52 के तहत बांगो क्षेत्र के उप अभियंता विद्युत वितरण विभाग योगेश श्रीवास के विरुद्ध पीओआर दर्ज कर लिया गया है। डिप्टी रेंजर की रिपोर्ट पर वन विभाग ने यह पीओआर दर्ज किया है।

Read More : CG News: दंतैल हाथी की मौत मामले में वन विभाग ने की कार्रवाई, विद्युत विभाग के जेई पर मामला दर्ज

वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाये जाएंगे, उन्हें भी इस मामले में आगामी दिनों में आरोपी बनाया जाएगा। दूसरी तरफ विद्युत वितरण विभाग के अन्य कर्मियों में खलबली मच गई है कि अब जांच के दायरे में कौन-कौन शामिल होगा और किस-किस का नाम पीओआर में दर्ज किया जाएगा?

RELATED POSTS

View all

view all