MP New CS : 30 साल बाद मध्यप्रदेश को मिली महिला मुख्य सचिव, सीनियर IAS वीरा राणा ने किया पदभार ग्रहण, इकबाल सिंह बैंस हुए सेवानिवृत्त
November 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
भोपाल। MP New CS : मध्यप्रदेश राज्य को 30 सालों के इंतजार के बाद महिला मुख्य सचिव मिली है। इकबाल सिंह बैस की सेवावृद्धि की अवधि समाप्त होने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। जिसके बाद 1988 बैच की अधिकारी वीरा राणा ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण कर लिया है।
चुनाव आयोग की सहमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर शाम वीरा राणा को वर्तमान दायित्व के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए थे।
वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार सरकार ने सेवावृद्धि दी। वह 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सरकार ने उनको 1 दिसंबर 2022 को 6 माह की सेवावृद्धि दे दी। इसके बाद 1 जून 2023 को दूसरी बार उनको सेवावृद्धि दी गई।
सीएस बनी तो होंगी दूसरी महिला मुख्य सचिव
अभी सरकार ने वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार दिया है। प्रदेश में तीन दिसंबर को मतगणना होनी है। इसके बाद नई सरकार बन जाएगी। नई सरकार अपने अनुसार नया मुख्य सचिव बनाएगी। यदि वीरा राणा को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जाता है तो वे दूसरी महिला सीएस (चीफ सेकेट्री) होंगी। इसके पहले निर्मला बुच प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव थीं।
RELATED POSTS
View all