Live Khabar 24x7

Share Market : दो दिन में अडानी टोटल में 40 फीसदी उछाल, Nifty फिर 20,000 का आंकड़ा छूने में रहा कामयाब, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

November 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में हरे निशान पर बंद हुआ हैं। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 86.53 अंक यानी 0.13% की तेजी के साथ 66,988.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 36.55 अंक या 0.18% बढ़कर 20,133.15 के स्तर पर बंद हुआ।

इसमें अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक 3.14 फीसदी की तेजी रही। वहीं सन फार्मा (Sun Pharma) भारती एयरटेल (Bharti Airtel) महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) विप्रो (Wipro) के शेयर करीब 1.75% से लेकर 2.19% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

Read More : Share Market Closing : लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को हुआ 27,000 करोड़ रुपए का नुकसान

इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर सबसे अधिक 1.19% टूटकर बंद हुआ। वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints), पावर ग्रिड (Power Grid), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर करीब 0.71% से लेकर 1.10% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

निवेशकों को हुआ फायदा

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 नवंबर को बढ़कर 335.64 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 29 नवंबर को 333.29 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा।

RELATED POSTS

View all

view all