Live Khabar 24x7

CG News : प्रेमनगर, प्रतापपुर और भटगांव विधानसभा में 22-22 राउंड में होगी गिनती, राजनीतिक दलों के आने-जाने के रूट भी तय

November 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

सूरजपुर। CG News : सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा भटगांव,प्रतापपुर और प्रेमनगर में 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसके बाद पर्री स्थित आईटीआई भवन में ईवीएम सील कर दी गई है और मतगणना की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गई है। गणना के दौरान सुरक्षा में कोई चुक ना हो उसके लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है। गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे।

जहां प्रेमनगर विधानसभा में 20 और प्रतापपुर एवं भटगांव विधानसभा में 22-22 राउंड में गिनती की जाएगी। तीनों विधानसभा में हुए मतदान की गिनती अलग-अलग कमरों में की जाएगी प्रत्येक विधानसभा जिसके लिए अधिकारियों को ट्रेनिंग भी दे दी गई है। वहीं राजनीतिक दलों को आने-जाने के रूट भी तय कर दिए गए हैं।

डाक मत पत्रों की गिनती के लिए 21 राउंड होगा प्रत्येक प्रत्याशी के लिए एक-एक निर्वाचन अभिकर्ता और 14-14 गणन अभिकर्ता को मतगणना कक्ष में प्रवेश की पात्रता होगी। टेबल के लिए निर्धारित किए गए अभिकर्ता अन्य टेबल पर नहीं जा सकेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all