CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ में 44-45, पल-पल में बदल रहे रुझान, जानें भाजपा या कांग्रेस कौन है आगे?
December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान का आज मतगणना जारी है। पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू की गई है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं। रुझानों में कांग्रेस 44 सीटों में आगे चल रही हैं। इसी बीच रुझानों में बड़ा उलटफेर सामने आया हैं। दरअसल रुझानों में रायपुर जिले के सभी 7 सीटों में कांग्रेस पीछे चल रही हैं। इसी के साथ भाजपा 45 सीटों में आगे हैं।
Read More : CG Election Result 2023 : रुझानों में भाजपा की वापसी, 41 सीटों पर बनाई बढ़त, रायपुर के सभी 7 सीटों में कांग्रेस पीछे
मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू हुई है। इसके बाद ईवीएम मशीन खोले जाएंगे। अलग-अलग विधानसभा में अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। कहीं 14 तो कहीं 21 राउंड में गिनती पूरी होगी। शुरूआती रूझान में भाजपा 45 और कांग्रेस 44 सीटों पर आगे हैं।
- कवासी लखमा- पीछे
- ताम्रध्वज साहू 1300 वोटो से पीछे
- गुरु रुद्रकुमार- पीछे
- मोहम्मद अकबर- पीछे, कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा 1600 वोटों से आगे ।
- विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत – पीछे
- जयसिंह अग्रवाल 2100 वोटो से पीछे
- कटघोरा विधानसभा से पहले राउंड के बाद विधायक पुरुषोत्तम कंवर 450 वोटो से पीछे
- पाली तानाखार विधानसभा से पहले राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार 881 वोटो से आगे
रायगढ़
- रायगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओ पी चौधरी 3447 सो वोटो से आगे
- लैलूंगा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विद्यावती राठिया 2200 वोटो से आगे है
- धर्मजयगढ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंग राठिया 410 वोटो से आगे है
- खरसिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल 1600 वोटो से आगे चल रहे है
RELATED POSTS
View all