Live Khabar 24x7

CG Election Result 2023 : भाजपा 53 सीटों पर आगे, डिप्टी CM टीएस सिंहदेव 8 हजार वोट से पीछे…

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7

 

रायपुर। CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान का आज मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस काफी पिछड़ गई है। पहले कांग्रेस ने बहुमत के जादुई आंकड़े को टच कर लिया था। लेकिन बाद में भाजपा ने वापसी की और बहुमत के जादुई आंकड़ा को पार कर 53 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रहेगी। प्रदेश के मंत्री टीएस सिंहदेव 8000 वोट से पीछे चल रहे हैं।

कई मंत्री चल रहे पीछे

कवासी लखमा- पीछे
ताम्रध्वज साहू पीछे
गुरु रुद्रकुमार- पीछे
मोहम्मद अकबर- पीछे, कवर्धा से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा आगे ।
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत – पीछे
जयसिंह अग्रवाल- पीछे

रायपुर में कौन कितने वोट से आगे

धरसींवा भाजपा से अनुज शर्मा आगे
रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल आगे
रायपुर पश्चिम से भाजपा के राजेश मूणत आगे
रायपुर ग्रामीण से भाजपा के मोतीलाल साहू आगे
रायपुर उत्तर से भाजपा के पुरंदर मिश्रा आगे
अभनपुर से भाजपा के इंद्र कुमार साहू आगे
आरंग विधानसभा से खुशवंत आगे

RELATED POSTS

View all

view all