Live Khabar 24x7

CG Election Result 2023 : लोरमी से BJP अध्यक्ष अरुण साव जीते चुनाव, मनेंद्रगढ़ से श्याम बिहारी जायसवाल 11,880 मतो से हुए विजयी

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Election Result 2023

 

रायपुर। CG Election Result 2023 : लोरमी से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव 39 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। वहीं मनेन्द्रगढ़ से श्याम जायसवाल 11,880 मतो से विजयी हुए हैं। बेलतरा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला 12 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। मस्तूरी से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया 10 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं।

वहीं जांजगीर जिले के पामगढ़ से कांग्रेस की जीत हुई है, शेषराज हरबंश यहां से जीत गए है। वहीं अकलतरा से कांग्रेस की जीत हुई है, राघवेंद्र सिंह की जीत हुई है। गरियाबंद से कांग्रेस प्रत्याशी जनक लाल धुव्र 817 मतों से जीते हैं।

पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव जीत गए हैं। वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा जीत गए हैं। उन्होंने करीब 25000 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं रायपुर दक्षिण से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल भी चुनाव जीत गए है।

 

RELATED POSTS

View all

view all