Live Khabar 24x7

CG Political Breaking : भूपेश बघेल पहुंचे राजभवन, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर| CG Political Breaking :भूपेश बघेल ने राजनंदगांव पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मुख्यमन्त्री पद से इस्तीफा सौंप दिया है. इस दौरान सीएम बघेल ने राज्यपाल से चर्चा भी की.

राजभवन से बाहर आने के बाद भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे, जो जनादेश है, उसको स्वीकार करेंगे. भाजपा को जीत की बधाई.

भूपेश बघेल ने कहा मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. 5 साल पहले जनादेश हमें मिला था और बहुत ईमानदारी से हमने सेवा की. अभी जो जनादेश मिला है, उसका हम सम्मान करते हैं. हम लोग क्योंकि अब विपक्ष में हैं तो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका हम निभाएंगे.
भूपेश बघेल ने कहा अब समीक्षा करने से पता चलेगा, लेकिन जो जनादेश मिला है उसका हम सम्मान करते हैं. जिस छत्तीसगढ़ियावाद को लेकर आप लोग आगे बढ़े थे और सारी चीजों पर लेकिन उस पर भी सफलता नहीं मिल पाई है. अभी जनादेश भाजपा को मिला है और मैं उनको बधाई देता हूं.

RELATED POSTS

View all

view all