रायपुर। CG Political : कल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। जिसमें कांग्रेस को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के कई मंत्रियों को मात झेलनी पड़ी। इसमें CM पद के दावेदार टीएस सिंहदेव भी शामिल थे। जिन्हे मात्र 94 वोट से हार मिली। इस करीबी हार के बाद टीएस सिंहदेव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने X पर लिखा कि, “छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर की जनता का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं। विचारधारा, परिवर्तन और प्रगति का यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा। अंबिकापुर वासियों के साथ रिश्ता अटूट है, आपके स्नेह के लिए सदैव धन्यवाद। आपके हक़ की आवाज़ उठाने के लिए हमेशा की तरह आगे भी समर्पित रहूंगा।”