Live Khabar 24x7

CG Job Update : वन विभाग में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस लिंक के जरिए भरें ऑनलाइन फार्म

May 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG JOB

रायपुर। CG Job Update : आज से वन विभाग के वनरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिले एवं कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले वनमण्डल में वनरक्षक के खाली पदों पर भर्तियां होगी। अभ्यर्थी

सम्पूर्ण राज्य के सिर्फ मूल निवासी एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन आज यानी 8 मई से 27 मई रात्रि 11:59 बजे तक कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो पूर्व में आवेदन कर चुके है। उनका आवेदन पुनः स्वीकार्य नहीं होगा तथा उन्हें दोबारा की आवश्यकता नहीं है।

ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट www.cgforest.com पर कर सकते हैं। रिक्त पदों की जानकारी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाईन आवेदन एवं शुल्क की विधि तथा अन्य सम्पूर्ण जानकारी भी विभागीय वेबसाईट www.cgforest.com में उपलब्ध है।

RELATED POSTS

View all

view all