Mizoram Election Result 2023 : ZPM की आंधी में उड़ी मिजो नेशनल फ्रंट, CM, डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री नहीं बचा पाए लाज, सिर्फ 1 सीट पर सिमटी कांग्रेस
December 4, 2023 | by livekhabar24x7.com
अइज़ोल। Mizoram Election Result 2023 : सेमीफाइनल से पहले एक बार फिर भाजपा की सरकार मजबूती में नजर आ रही है। पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा ने तीन राज्यों में बहुतमत हांसिल करने में कामयाब रही है। चार राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद आज का दिन मिज़ोरम के लिए अहम था। जहां नतीजे के दिन नई स्थानीय पार्टी जुर्म पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को लोगों ने अपना भरोसा जताया है। जिसकी आंधी में मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी उड़ गई।
मिजोरम के सीएम, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री समेत कई मंत्रियों को चुनावी मैदान में करारी हार का सामना करना पड़ा। राज्य में सरकार बनाने के लिए 21 सीटें होना जरूरी है। ZPM ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ZPM ने 27 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के उम्मीदवार आर. लालथंगलियाना हार गए हैं। उन्हें ZPM के उम्मीदवार जेजे लालपेखलुआ ने हरा दिया है। लालपेखलुआ को 5,468 वोट मिले। जबकि लालथंगलियाना को 5,333 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सी लालडिंतलुआंगा को 2,958 वोट मिले।
सीएम और डिप्टी सीएम भी हार गए
आइजोल पूर्व-I निर्वाचन क्षेत्र में मौजूदा सीएम और एमएनएफ उम्मीदवार जोरमथांगा को भी हार का सामना करना पड़ा है। सीएम जरमथांगा आइजोल ईस्ट-1 सीट से 2101 वोटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम तावंलुइया को तुइचांग सीट में हार का सामना करना पड़ा है। जेडपीएम के उम्मीदवार डब्ल्यू चुआनावमा से 909 मतों के अंतर से हरा दिया।
मिजोरम के ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआतकिमा आइजवाल पश्चिम-द्वितीय सीट पर हार गए। उन्हें जेडपीएम की लालंघिंगलोवा हमर ने हरा दिया। ZPM बहुमत से आगे निकल चुकी है।
पार्टी को कोलासिब, चालफिल, तावी, आइजोल नॉर्थ-2, आइजोल वेस्ट-1, आइजोल वेस्ट-2, आइजोल वेस्ट-3, आइजोल नॉर्थ-1, आइजोल नॉर्थ-2, आइजोल साउथ-1, आइजोल साउथ-2, आइजोल साउथ-3, लेंगटेंग, तुइचांग, चम्फाई उत्तर, चम्फाई दक्षिण, तुइकुम, ह्रांगतुर्जो, दक्षिण तुईपुई, लुंगलेई पूर्व, लुंगलेई पश्चिम, लुंगलेई दक्षिण, लांग्टलाई पूर्व में जीत मिली है।
काग्रेस को लगा झटका
मिजोरम में इस बार कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। कांग्रेस को इस बार सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है।
बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार K Hrahmo ने पलक विधानसभा सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने MNF के नेता K T Rokhaw को 1,241 वोटों हरा दिया है। बीजेपी को राज्य में 2 सीटों पर जीत मिली है। पिछली बार के चुनाव में बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार पार्टी के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।
सीएम जोरामथंगा ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
चुनाव आयोग के मुताबिक मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा आइजोल ईस्ट-1 सीट पर जेडपीएम के लालथनसांगा से 2,101 वोटों से हार गए हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को इस्तीफा सौंप दिया है।
RELATED POSTS
View all