Dak Ghar Bachat Yojana 2023 : पोस्ट ऑफिस की इस योजना में करें निवेश, मिलेगा भारी-भरकम ब्याज, जानें कैसे करें अप्लाई
May 8, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Dak Ghar Bachat Yojana 2023 : भारत सरकार लोगों के लिए जमा निवेश को बढ़ाने एवं निवेश करने हेतु अनेक प्रकार के लाभकारी योजनाएं चला रही हैं। जिसके तहत भारतीय डाक विभाग द्वारा भी बचत योजनाओं को लेकर अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू की गई है। जहां पर आप हर महीने 3 महीने से 6 महीने से वार्षिक पैसा जमा करा कर अपनी बचत को बढ़ा सकते हैं। डाकघर बचत योजना पब्लिक फंड के रूप में जनहित में जारी किया गया है। इस योजना में आप इच्छा अनुसार पैसा निवेश कर सकते हैं।
डाकघर बचत योजना में हितग्राही निवेश का समय भी अपने अनुसार निर्धारित कर सकते हैं। जिसमें मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक समय अवधि के अनुसार जमा करवा सकते हैं। डाकघर बचत योजना के अंतर्गत आपको 7.1 प्रतिशत ब्याज दर उपलब्ध करवाई जाती है। योजना के अंतर्गत पॉलिसी की समय अवधि 15 वर्ष होती हैं। इसे 5 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है। अगर आप 15 साल की अवधि के बाद फंड को आगे बढ़ा सकते हैं। तो उसमें आपको अच्छा चक्रवर्ती ब्याज मिलेगा।
Read More : PM Matsya Yojana 2023 : मछली पालन को बनाए अपना रोजगार, सरकार से मिलेगी आर्थिक सहायता, जाने डिटेल्स…
इस योजना के अंतर्गत 25 साल के लिए यदि आप हर महीने ₹12500 जमा करवाते हैं तो 40.70 लाख रुपये की रकम दो गुने से भी अधिक हो जाती है। इस पर वार्षिक ब्याज दर 7.1 प्रतिशत से ही लागू रहता है। तो 25 सालों में कुल निवेश की राशि 37.50 लाख रुपये होती है और ब्याज के फायदे के साथ 62.50 लाख रुपये ब्याज मिलता है। यानी मैच्योरिटी पर 1.03 करोड़ रुपये मिलेंगे।
डाकघर बचत योजना के लिए कैसे आवेदन करें
यदि आप अपना निवेश डाकघर बचत योजना के साथ करना चाहते हैं। तो अपने नजदीकी डाक विभाग से संपर्क करें और यहां पर डाक बचत योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करें। डाकघर बचत योजना सभी श्रेणी के लिए शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने परिवार या खुद के नाम से बचत योजना में आवेदन कर सकता है। डाकघर बचत योजना के अंतर्गत निवेश पर आपको वार्षिक 7.1 प्रतिशत ब्याज उपलब्ध करवाया जाएगा।
RELATED POSTS
View all