Live Khabar 24x7

CG News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार से पकड़ाया 76 लाख रुपए का गांजा, आरोपी फरार

December 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बलरामपुर। CG News : पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांजा तस्करी रोकने में बलराम पुलिस सफल हुई है। लग्जरी वाहन से अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर वाहन की जांच के दौरान कार से अलग-अलग बोरो में भरे हुए गांजे का पैकेट मिला। वहीं वाहन से 368 किलो गांजा जप्त किया गया है। मामलें के आरोपी फरार है, जिनकी तलाश जारी है।

मिली जानकारी अनुसार, आरोपी ओडिशा से लेकर मध्यप्रदेश में गांजा तस्करी के फिराक में थे। तस्करों को पुलिस के आने की जानकारी लग गई थी। जिसके बाद आरोपी वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने लग्जरी कार की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को अलग-अलग बोरो में से गांजा के पैकेट मिले हैं।

पुलिस अज्ञात गांजा तस्कर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए कार्रवाई शुरू की है। तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक में जानकारी देते हुए बताया कि तस्कर उड़ीसा से लेकर मध्य प्रदेश की ओर जाने की फिराक में थे लेकिन पुलिस की सक्रियता से तस्कर गांजा तस्करी करने में नाकाम हुए।

RELATED POSTS

View all

view all