Live Khabar 24x7

Naxalities Arrested : पुलिस ने 10 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, एक पर था दो लाख रुपए का इनाम, कई बड़े वारदात में रहे शामिल

December 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

दंतेवाड़ा। Naxalities Arrested : माओवादियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने संघर्षरत बालक सहित नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी एलओएस कमाडर सोनू के साथ आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था।

9 नक्सली गिरफ्तार, सक्रिय थे बड़े लीडर के साथ 

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी माओवादी मुंडेर की जंगलों की ओर भागे थे। पकड़े गए सात माओवादियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. वहीं दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

दो लाख रुपए का इनामी नक्सली गिरफ्तार

नक्सलियों के खिलाफ गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने दो लाख रुपए के एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा उक्त नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले में पीएलजीए सप्ताह के दौरान हिंसक वारदात से निपटने के लिए सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान चल रहा है। गश्त के बीच गढ़चिरौली के दरमांचा बेस कैम्प के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया।

पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महेन्द्र किशतैया के रूप में पुलिस ने शिनाख्ती की। लंबे समय से वह गढ़चिरौली जिले में सक्रिय रहा है। नक्सल संगठन में रहते उसने कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमें डकैती, आगजनी तथा अन्य आपराधिक वारदात शामिल है।

RELATED POSTS

View all

view all