Live Khabar 24x7

Raipur Crime : राजधानी में राहगीरों को चाकू से डराता था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Raipur Crime : राजधानी में चाकू से लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवई की गई है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी मुताबिक, प्रेमनगर मोवा ब्रिज के पास अवैध रूप से चाकू लेकर आरोपी राहगीरों को भयभीत करने का काम करता था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी 19 वर्षीय शुभम सिन्हा को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके कब्जे से 1 धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। आरोपी क खिलाफ थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 389/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all