Live Khabar 24x7

CM Face Suspense : BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक पहुंचे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, दोपहर 12 बजे शुरु होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, CM के नाम पर लगेगी मुहर

December 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CM Face Suspense : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बीजेपी ऑब्ज़र्वर सर्वानंद सोनवाल और अर्जुन मुंडा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच गए है। छत्तीसगढ़ में आज अगले मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। भाजपा की ओर नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक आज रविवार को रायपुर पहुंच गए हैं।

आज दोपहर 12 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ शनिवार रात को ही रायपुर पहुंच चुके हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी कुछ देर पहले ही रायपुर पहुंचे हैं।

बीजेपी के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम आज बीजेपी की विधायकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जाएगा। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में है, देखा जाएगा की किसके नाम पर आज मुहर लगेगी।

सीएम रेस में कौन-कौन

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, अरुण साव और ओपी चौधरी का नाम शामिल हैं।

पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

भजपा ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। नियुक्त पर्यवेक्षक विधायकों से चर्चा करेंगे। बैठक में सीएम के नाम का एलान किया जा सकता है। इसके बाद तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत संगठन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। तीनों राज्यों में होने वाले शपथ ग्रहण का कार्यक्रम के लिए तारीख को लेकर चर्चा किया जा रहा है।

 

RELATED POSTS

View all

view all