Live Khabar 24x7

CG News : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का अस्थाई निवास होगा पहुना, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

December 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम का आज ऐलान हो जाएगा। अब से कुछ ही देर बार विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी। इसके बाद हाईकमान ने जिस नाम पर मुहर लगाई उसे सीएम बना दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के लिए अस्थाई निवास के तौर पर पहुंना को तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि पहुना में तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बता दें कि 2018 में भी यही देखने को मिला था, जब पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अस्थाई निवास के तौर पर पहुना को दिया गया था। भूपेश बघेल ने करीब 1 महीने तक यहां रुके थे।

बता दें कि भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री निवास खाली करने में हफ्ता लग सकता है। जिसके बाद सीएम हाउस की रिपेयरिंग का काम किया जाएगा। वहीं, जब पुनर्निर्माण हो जाएगा तो नए सीएम यहां प्रवेश करेंगे। 2018 में भी पहुना CM का अस्थाई निवास था। 2018 में भूपेश बघेल 1 माह पहुना में रुके थे।

 

RELATED POSTS

View all

view all