Live Khabar 24x7

CG Political : टीएस बाबा की मुराद हुई पूरी, सरजुगा संभाग से बना प्रदेश का नया मुखिया

December 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Political : भाजपा के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। विधायक दल ने अपना नेता विष्णुदेव साय को चुना है। भाजपा की फितरत के अनुरूप छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का फैसला से चौंका दिया है। पहले आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ की कमान भाजपा ने सौंपी है। वहीं डिप्टी सीएम को लेकर चर्चाएं जारी है।

अंबिकापुर से चुनाव हारने वाले टीएस बाबा ने नतीजों के बाद लगातार मीडिया से रूबरू हुए हैं। उन्होंने अपनी मुख्यमंत्री की दावेदारी भी की थी। हालांकि चुनाव हारने के बाद वह चाहते थे कि सरजुगा संभाग से कोई मुख्यमंत्री बने। नए मुख्यमंत्री के एलान के बाद उनकी मुराद पूरी हो गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all