Live Khabar 24x7

CG BREAKING : BJP कार्यालय से राजभवन जाएंगे विष्णुदेव साय, सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, ओपी चौधरी होंगे डिप्टी सीएम!

December 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। अब वे शाम 4:30 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करेंगे। साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। साय बीजेपी कार्यालय से राजभवन जाएंगे।

भाजपा की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा कार्यालय में सीएम का काफिला पहुंच चुका है. यहां से विष्णुदेव साय कुछ ही देर में राजभव जाएंगे।

विष्णुदेव साय अब से कुछ देर में Z प्लस सुरक्षा के घेरे में होंगे। मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, “विधायक दल ने मुझे अपना नेता चुना है, इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और मैं पार्टी को धन्यवाद करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं…”।

RELATED POSTS

View all

view all