Live Khabar 24x7

Stock Market : निवेशकों की बल्ले-बल्ले! रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल

December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market Closing

मुंबई। Stock Market : सोमवार को भारतीय शेयर मार्केट ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। NSE Nifty 50 शुरुआती सत्र में 4 पॉइन्ट चढ़कर 20965.3 पर खुला। जबकि BSE सेंसेक्स 100.3 पॉइन्ट अंक चढ़कर 69,925.63 अंकों पर खुला। दोनों सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। बात करें बैंक निफ्टी की तो यह 28.7 पॉइन्ट अंक चढ़कर 47,233.30 पर खुला।

Read More : Stock Market : कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल, अडानी ग्रुप ने फिर पकड़ी रफ़्तार

निफ्टी में इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया और ONGC 1-1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ टॉप गेनर हैं। जबकि डॉ रेड्डीज 5% टूट गया है। इससे पहले शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 69,825 पर बंद हुआ था।

RELATED POSTS

View all

view all