Share Market Closing : पहले दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, Sensex इंट्रा-डे में 70000 के पार निकला, निवेशकों ने कमाए 1.88 लाख करोड़ रुपए
December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 102.93 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 69,928.53अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 27.70 अंक या 0.13% बढ़कर 20,997.10 के स्तर पर बंद हुआ।
अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement)के शेयरों में सबसे अधिक 3.04 फीसदी की तेजी रही। वहीं नेस्ले इंडिया (Nestle India), पावर ग्रिड (Power Grid), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर करीब 0.90% से लेकर 1.30% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
वहीं एक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयर 0.42% से लेकर 0.99 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद होने वाला शेयर रहा।
निवेशकों की खूब हुई कमाई
BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 दिसंबर को बढ़कर 351.11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 8 दिसंबर को 349.23 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
RELATED POSTS
View all