New CM of MP : मामा की हुई छुट्टी, मध्यप्रदेश की कमान अब मोहन यादव के हांथ, नरेंद्र सिंह तोमर होंगे स्पीकर
December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
भोपाल। New CM of MP : मध्यप्रदेश में भाजपा ने नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान कर दिया है। मोहन यादव अब मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। इसी के साथ अब नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी कयासों का दौर खत्म हो गया है।
बता दें कि आज शाम चार बजे से ही बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में भाजपा विधायकों से फीडबैक लेने के लिए केंद्र से भेजा गया पर्यवेक्षक दल पहुंचा हुआ था। बीजेपी ने तीन केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए हैं जो विधायक दल की बैठक लेंगे।
नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले मध्य प्रदेश के लिए भाजपा पर्यवेक्षक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद के लक्ष्मण और पार्टी नेता आशा लकड़ा भोपाल में पार्टी कार्यालय में पहुंचे थे। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल भी मौजूद रहे।
इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।
भोपाल पहुंचने के बाद मनोहरलाल खट्टर और अन्य पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले शिवराज सिंह से मुलाकात की थी. बताया जा रहा था कि खट्टर बीजेपी आलाकमान का फरमान लेकर दिल्ली से पहुंचे थे.खट्टर के भोपाल पहुंचने के बाद भी नड्डा लगातार उनके साथ संपर्क में बने हुए थे।
RELATED POSTS
View all