Live Khabar 24x7

Horoscope Today 12 December 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 12 December 2023 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 12 दिसंबर, मंगलवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। पीली वस्तु का दान करें और काली वस्तु पास रखें। शुभ होगा।

वृषभ राशि : स्वंय के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम और संतान भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का पास रखना और पीली वस्तु का दान करना शुभ है।

मिथुन राशि : गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी । शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क राशि : मानसिक स्थिति थोड़ी-सी गड़बड़ रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 11 December 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

 

सिंह राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में थोड़ी उत्पात बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, लेकिन रक्तचाप अनियमित हो सकता है या सीने में थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ है।

कन्या राशि : अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति थोड़ी-सी डिस्टर्बिंग होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। कुटुम्बों से तू-तू,मैं-मैं की स्थिति है। जुबान पर नियंत्रम रखें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि : जीवन में उथल-पुथल मचा रहेगा। क्रोध पर काबू रखें, लेकिन बहुत भावुक भी मत होइएगा। यह भी एक प्रॉब्लम है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों से दूरी रहेगी। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। फिर भी मन बुझा-बुझा-सा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ है, लेकिन फिर भी नए व्यापार की शुरुआत ना करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य दें। व्यापार सही चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि : मान हानि के संकेत है। यात्रा में कष्ट संभव है । पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all