Live Khabar 24x7

Rajasthan New CM : आज राजस्थान में खत्म होगा CM फेस का सस्पेंस, नए चेहरे पर दांव खेलेगी बीजेपी!

December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

जयपुर। Rajasthan New CM : छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में नए सीएम के ऐलान के बाद आज देशवासियों की निगाहें राजस्थान पर टिकी हुई हैं। दरअसल राजस्थान में मुख्यमंत्री चयन को लेकर आज शाम चार बजे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होनी है। इस बैठक में राजस्थान के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे।

Read More : CM Oath : साइंस कॉलेज में 13 को विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य लेंगे शपथ, PM मोदी, गृहमंत्री शाह और BJP अध्यक्ष नड्डा होंगे कार्यक्रम में शामिल

अशोक गहलोत ने साधा निशाना

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के परिणाम के 8 दिन बीत जाने के बाद भी बीजेपी अपने मुख्यमंत्री नहीं चुन पाई है। इससे ध्यान भटकाने के लिए एक राज्यसभा सांसद के घर हुई आईटी की कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर मुद्दा बनाने का असफल प्रयास कर रही है।

आईटी विभाग को तत्काल बुलेटिन जारी कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और कानून को अपना काम करने देना चाहिए। परन्तु बीजेपी को बताना चाहिए कि आम जनता मुख्यमंत्री चयन को लेकर कब तक असमंजस की स्थिति में रहेगी और जनहित के कार्य प्रभावित होते रहेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all