Live Khabar 24x7

CG News : साइंस कॉलेज मैदान में 13 को शपथ ग्रहण, मुख्य सचिव जैन और DGP जुनेजा ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा ने आज साइंस कॉलेज मैदान पहुंच मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all