Live Khabar 24x7

CG News : हरीतिमा जंगल मे युवक की लाश मिलने के मामलें में खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बलरामपुर। CG News : जिले के हरीतिमा जंगल में युवक की लाश मिलने के मामलें में राजपुर पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस जंगल मे मिले युवक की लाश के मामले पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में मृतक की मौत करंट लगने से होना पाया था। पुलिस 11 केव्ही बिजली लाइन से जंगल मे हूकिंग करने वालों के सम्बंध में जानकारी जुटा रही थी।

इसी बीच ग्राम परसागुड़ी निवासी लग्गुराम व रामदेव चेरवा के सम्बंध में पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने 2 दिसम्बर की शाम हरीतिमा जंगल मे वन्य प्राणियों के शिकार के लिए 11 केव्ही बिजली लाइन से हुकिंग करना स्वीकार किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all