Live Khabar 24x7

CG News : मुख्यमंत्री पद की कल शपथ लेंगे विष्णुदेव साय, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, अरुण साव समेत भाजपा वरिष्ठ नेता

December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कल विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। जिसके लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। 50,000 लोगों की व्यवस्था मैदान में की जा रही है। वहीं VVIP मूवमेंट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे है। लगभग 1000 पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किए जायेंगे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News LIvekhabhar | Chhattisgarh News

इस बीच तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,सह प्रभारी नितिन नबीन, बृजमोहन अग्रवाल, विजय शर्मा, राजेश मूणत, भूपेंद्र सव्वनी, संजय श्रीवास्तव , सौरभ सिंह व भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने शपथ ग्रहण स्थल साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे।

RELATED POSTS

View all

view all