CG School Timing : बढ़ते ठंड को देखते हुए बदली गई स्कूलों की टाइमिंग, कलेक्टर ने दिए आदेश
December 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
मनेंद्रगढ़। CG School Timing : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। यह फैसला शीतलहर और ठंड को देखते हुए लिया गया है। मनेन्द्रगढ़ जिले के कलेक्टर ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, एक पाली और दो पाली में चलने वाले स्कूलों का समय बदला गया है। अब एक पाली में चलने वाली स्कूल सुबह 10:30 बजे से लगेंगी।
वहीं 2 पाली में चलने वाले स्कूलों की पहली पाली सुबह 9 बजे से 12.30 तक लगेगी। वहीं दूसरी पाली 12.45 से शाम 4.15 तक लगेगी। छात्र—छात्राओं के स्वास्थ्य को देखकर यह निर्णय लिया गया है।
देखें आदेश :-

RELATED POSTS
View all