Live Khabar 24x7

IPL 2024 : मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, फैंस के टूटे दिल, हार्दिक को दी गई टीम की कमान

December 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा कदम उठाया हैं। जिससे फैंस काफी नाराज हो गए हैं। दरअसल मुंबई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया। मुंबई की कप्तानी में अचानक हुए इस बदलाव से हर कोई हैरान है।

रोहित से कप्तानी छीनने के बाद मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अपने चहेते कप्तान की कुर्सी जाने से दुखी हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की है। इससे साफ है कि फैंस ही नहीं बल्कि मुंबई के साथी खिलाड़ी भी अपने सबसे सफल कप्तान की कप्तानी जाने से काफी इमोशनल हो गए हैं। बता दे कि रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में धोनी के साथ नंबर-1 पायदान पर हैं।

Read More : IPL 2024 : गुजरात टाइटन ने शुभमन गिल को दी बड़ी जिम्मेदारी, हार्दिक के जाने के बाद बनाया टीम का कप्तान…

हार्दिक के कप्तानी में गुजरात बना चैम्पियन
हार्दिक पंड्या भी कप्तान के रूप में आईपीएल का खिताब जीत चुके। 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की कप्तानी में पहली बार खेलते हुए ही खिताब अपने नाम किया था। 2022 की नीलामी से पहले मुंबई ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था। लेकिन 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। अब टीम ने रोहित कप्तान को हटाकर हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all