Live Khabar 24x7

Parliament Winter Session : सदन में आज भी विपक्षी दलों ने किया हंगामा, अधीर रंजन समेत 47 सांसद हुए सस्पेंड

December 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Parliament Winter Session : संसद में हुई सूरक्षा चूक मामले पर विपक्षी दल लगातार हंगामा कर रही हैं। विपक्षी दलों ने आज भी लोकसभा में जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद विपक्षी दल के सांसदों पर कार्रवाई हो रही है। आज सोमवार को 33 विपक्षी सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया जा चुका है। हंगामे के कारण लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी निलंबित कर दिया गया है।

Read More : Parliament Session : सुरक्षा में चूक मामले पर विपक्ष ने किया हंगामा, 15 सांसद पूरे सत्र से निलंबित

 

14 सांसद पहले से निलंबित
बता दें कि 33 सांसदों को सोमवार को ही निलंबित किया गया है। इससे पहले भी लोकसभा से 13 और राज्यसभा से 1 सांसद को निलंबित किया जा चुका है। इस हिसाब से निलंबित सांसदों की कुल संख्या 47 पहुंच गई है। इन सभी पर सदन की कार्यवाही बाधित करने और आसन की अवमानना करने का आरोप है।

आज निलंबित किए गए 33 सांसद में प्रमुख नाम कौन हैं?
संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित किए गए 33 सांसदों में प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, अपूर्वा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, मोहम्मद वसीर, जी सेलवम, सीएन अन्नादुरैय, डॉ टी सुमती, के नवासकानी, के वीरस्वामी, एनके प्रेमचंद्रन, सौगत रॉय, शताब्दी रॉय, असिथ कुमार मल, कौशलेंद्र कुमार, एनटो एंटनी, एस एस पलनामनिक्कम, तिरुवरुस्कर, प्रतिमा मंडल, काकोली घोष, के मुरलीधरन, सुनील कुमार मंडल, एस राम लिंगम, के सुरेश, अमर सिंह, राजमोहन उन्नीथन, गौरव गोगोई और टीआर बालू को निलंबित किया गया। तीन और सांसदों के जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक को लोकसभा अध्यक्ष के पोडियम पर चढ़ने के कारण निलंबति किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all